नेफोमा ने लगाया आरोप फ्लेट बॉयर्स योगेश की मौत का जिम्मेदार है आम्रपाली बिल्डर

ROHIT SHARMA

NOIDA : आम्रपाली ड्रीम वैली के घर खरीदार योगेश कुमार की मृत्यु २२ नवंबर को हो चुकी है | आपको बता दे की योगेश कुमार कैंसर से पीड़ित थे | दरसल मृतक योगेश कुमार अपने इलाज के लिए आम्रपाली से वापस पैसा लेना चाहते थे | लेकिन क्या पता था योगेश कुमार को की न तो इन्हे घर मिला न ही पैसे वापस मिले और दुनिया से अलविदा हो गए |

 

वही नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि जब योगेश का इलाज चल रहा था तब भी वो धरना प्रदर्शन में परिवार सहित शामिल हुए थे, बिल्डर को बार बार उनकी पत्नी के द्वारा अवगत कराया गया लेकिन बिल्डर का दिल नही पसीजा, उनकी मृत्यु का जिम्मेदार सिर्फ बिल्डर है अगर समय रहते उनको पैसा मिल जाता तो वह अच्छे अस्तपाल में इलाज करा सकते थे | साथ ही नेफोमा ने ऐसे बिल्डरों को आगाह करते हुए कहा की बॉयर्स की सीधाई का नाजायज फायदा न उठाए जिस तरह बॉयर्स ने अपने अच्छे विवेक का परिचय दिया है उसी तरह बॉयर्स का साथ दे नही तो बिल्डरों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.