निजी चैनल में काम करने वाली युवती के बैग में मेट्रो स्टेशन पर मिली पिस्टल

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

नोएडा के सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन पर कल रात एक युवती को सीआईएसएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान बंदूक के साथ पकड़ा है। वही मेट्रो ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


वहीं, नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान एक महिला के पास से पिस्टल बरामद हुई। यहां सी आई एस एफ ने महिला को तुरंत हिरासत में लिया और सेक्टर 58 थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले गई ।

थाना प्रभारी सावेज खान ने बताया कि नोएडा एक निजी न्यूज चैनल में काम करने वाली पायल चौधरी गुरुग्राम से सेक्टर 62 आई। इसी दौरान पायल चौधरी को चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। महिला की तलाशी ली गई तो उसके बैग से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पायल चौधरी ने बताया कि वह अपने पति कामेश्वर के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गई थी।

नोएडा पुलिस ने जब पायल चौधरी से पूछताछ की तो पायल चौधरी ने बताया कि उसके पति ने अपने लाइसेंसी पिस्टल उसके पर्स में रख दी। उसे याद नहीं था कि पिस्टल उसके पर्स में रखी है। पुलिस ने पायल के पति को सूचना देकर कामेश्वर को थाने में कंफर्म करने के लिए बुलाया गया है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस उसके पति का ही है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.