अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, डीटीसी बसों-मैट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर

ROHIT SHARMA/ JITENDER PAL

दिल्ली (03/06/2019):– लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को करारी हार मिलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नज़र 2020 में होने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है । जिसको लेकर आप पार्टी के मुखिया ने आज एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया ।



दिल्ली के मतदाताओं खासकर महिलाओं को लुभाने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी डीटीसी बसों में और मेट्रो ट्रेनों में मुफ्त यात्रा का एलान किया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो और दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर का एलान किया है। दिल्ली सीएम ने कहा कि इस बाबत सब्सिटी किसी पर थोपी नहीं जाएगी, कुछ महिलाएं अपनी आर्थिक समस्याओं के चलते मेट्रो ट्रेन में सफर नहीं कर पाती हैं। मुफ्त यात्रा का नियम लागू होने के बाद ऐसी महिलाएं भी मेट्रो व बसों में सफर कर सकेंगी।

केजरीवाल ने मेट्रो और बसों में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराने की योजना की घोषणा के दौरान कहा कि इस योजना को शुरू करने के लिए आने वाले पूरे खर्च को दिल्ली सरकार उठाएगी।

उन्होंने कहा कि महंगा हो चुका मेट्रो का किराया महिलाओं को परेशान कर रहा है, मगर किसी पर जोर नही डाला जाएगा। जो महिलाएं टिकट ले सकती हैं वे ले सकेंगी। पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा इस योजना के लिए केंद्र से अनुमति की जरूरत नही होगी। उन्होंने कहा कि ये योजना आने वाले 2 महीनों में शुरू करदी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर है। दिल्ली में एक लाख 40 हजार कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कार्य रुक गया था अब फिर से 8 जून से शुरू होगा। इसके अलावा एक लाख 40 हजार कैमरे और लगाए जाएंगे। इसके लिए भी आठ जून से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.