NOIDA CYCLE TRACK IS BEING USED FOR CAR PARKING AND LOCAL SHOPPING

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा में साईकिल चलाने के लिए सड़को के किनारे साईकिल ट्रैक बनाया था। जिस पर अब साईकिल की जगह लोग अपनी बाइक व गाड़िया पार्क कर रहे हैं। बची कुची कस दुकानदार कर रहे हैं वह अपनी दुकान के सामान खुले में साईकिल ट्रैक बन रख देते हैं। जिसके चलते नोएडा के वासियों को खासा परेशानी हो रही हैं। वह अपनी साईकिल ट्रैक पर न चला कर सड़को पर चला रहे हैं। ऐसे में उनकी जान पर भी बात आ सकती हैं। अमूमन साईकिल ट्रैक साईकिल चलाने के लिए होते हैं लेकिन नोएडा जैसे हाईटेक शहर में साईकिल ट्रैक लोगों के गाडी व बाइक पार्किंग की जगह बन गया हैं। अब साईकिल ट्रैक पर पार्किंग होने के कारण मजबूर लोगों को अपनी साईकिल सड़को पर चलानी पड़ रही हैं। जिस पर लोगों का कहना हैं कि साईकिल ट्रैक पर तो लोग अपनी गाड़ीय पार्क कर देते हैं जिस कारण उन्हें अपनी साईकिल सड़क पर चलानी पड़ रही हैं जिससे उनकी जान पर भी बात आ रही हैं। ऐक्सीडेंट जैसी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। बड़े बड़े शहरों में एक्सीडेंट जैसी दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए पैदल चलने वाले व्यक्ति और साईकिल चलाने वाले व्यक्तियों के लिये सड़क के किनारे फुटपाथ व साईकिल ट्रैक बनाए जाते हैं बनाए जाती है ताकि लोगों का चलना फिरना आसान हो जाये। लेकिन नोएडा में साईकिल ट्रैक पर लोगों ने अपनी कार से लेकर मोटरसाईकिल को पार्क करके रखते हैं। और साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी दुकान और उनका सामान साईकिल ट्रैक पर लगा रखा है। पैदल चलने वाले और साईकिल चलाने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें रोड पर चलने में काफी दिक्कतें होती हैं और डर लगता रहता है कि कही वो किसी तेज रफ़्तार गाड़ी से न टकरा जाएँ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.