जिम ट्रेनर जितेंद्र को गोली मारने के मामले में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने बीजेपी पर साधा निशाना
PHOTO.VIDEO.JITENDER PAL- STORY BY – ROHIT SHARMA -TEN NEWS ( 05/02/18)
नोएडा पुलिस ने एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों को राजनीति करने का मुद्दा दे दिया है । नोएडा के ये लगातार दूसरी घटना है जिसमे पुलिस के दामन पर दाग लगा है । वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पँहुचे और पुलिस की गोली से घायल जितेंद्र यादव के हाल जाने ।
राज बब्बर ने जितेंद्र के परिजनों से भी मुलाकात की । वहीं इस पूरी घटना पर राज बब्बर ने वर्तमान सरकार को दोषी बताया । राज बब्बर ने कहा कि इस सरकार में पुलिस के वर्दी में गुंडे काम कर रहे हैं जो निर्दोषों को एनकाउंटर के नाम पर गोली मार रहे हैं । आम जनता में पुलिस का ख़ौफ़ व्याप्त है । वहीँ राज बब्बर ने इस घटना क्रम पर मुख्य मंत्री योगी पर भी निशाना साधा । राज बब्बर ने कहा जिस पुलिस कर्मचारी को ससपेंड करना चाहिए उसे योगी मथुरा में सी.ओ बना देते हैं । वहीं राज बब्बर ने कहा कि इस घटना पर वो सरकार को संसद में भी घेरा जाएगा ।।