प्रदर्शनकारियों से मध्यस्थों की बातचीत के बाद खुला नोएड़ा-फरीदाबाद सड़क, सीएए विरोधी प्रदर्शन की वजह से था बंद

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन की वजह से पिछले दो महीने से भी अधिक समय से बंद शाहीन बाग के पास एक रास्ते को आज खोल दिया गया है।  यह रास्ता नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास से फरीदाबाद और जैतपुर की ओर जाता है।

इस रास्ते के खुलने से नोएडा से फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी, शाहीन बाग की ओर से जाने वाली सड़क को अभी नहीं खोला गया है।बताया जा रहा है कि यमुना खादर की ओर का रास्ता पहले से खुला था।

फरीदाबाद-बदरपुर के लिए वाहन यमुना खादर के रास्ते से जाते हैं। खादर में जाम न लगे इसलिए नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कहने पर महामाया फ्लाईओवर पर डायवर्जन किया था।

गुरुवार रात से कार यमुना पुल पर जा रही हैं, जो आगरा नदी के बराबर से होकर यमुना खादर रास्ता जाता है। आगे ये रास्ता फरीदाबाद ओर बदरपुर मिल जाता है। यह रास्ता फरीदाबाद बदरपुर मुख्य मार्ग नहीं है, मुख्य मार्ग अब भी बंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.