NOIDA HOME BUYERS PROTESTED AGAINST RG BUILDERS TO PRESS FOR THEIR DEMANDS
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा में बिल्डरों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला नॉएडा के सेक्टर 120 स्थित आर जी बिल्डर का है जहाँ बिल्डर ने होम बायर्स से घर के सारे पैसे लो वसूल कर लिए है लेकिन घर देने के नाम पर लोगों को चक्कर लगवाने पर मजबूर है ,मजबूरन शनिवार को परेशान होम बायर्स ने बिल्डर प्रोजेक्ट के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है बिल्डरों के खिलाफ होम बायर्स ने अब भूख हड़ताल का सहारा लिया है ये बिल्डर है आर जी जिसका सेक्टर 120 में आर जी रेजीडेंसी जिसमे अपने घर का सपना लिए सैकड़ों लोगों ने बिल्डर को अपने जीवन भर की कमाई तो सौंप दी लेकिन अब भी सालों बाद बिल्डर इन्हें अपने ही घर के लिए तरसा रहा कई बायर्स ऐसे ही जिन्होंने घर के साथ साथ रजिस्ट्री के पैसे भी बिल्डर को दे दिया है लेकिन नॉएडा प्राधिकारण में बिल्डर पर करोडो का बकाया होने के चलते बिल्डर को एन ओ सी नहीं मिली है और ना ही घरों की रजिस्ट्री हो रही है लेकिन बिल्डर द्वारा कोई कदम ना उठाये जाने के चलते होम बायर्स परेशान है क्योंकि ना तो बिल्डर ही उनकी सुन रहा है ना ही प्राधिकरण कोई हल निकाल रहा है होम बायर्स ने सीएम ,पीएम ना जाने कहाँ कहाँ अपनी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उनकी कोई सुनवाई ना होने के चलते अब ये होम बायर्स भूख हड़ताल पर बैठ गए है

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=GI6uEugXGX0&w=560&h=315]