nano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.phpnano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.phpnano /var/www/tennews_in_usr/data/www/tennews.in/wp-content/mu-plugins/tennews-related-optimize.php नोएडा के इस अस्पताल ने शुरू की खास पहल, कोरोना मरीजों को दिखाया जा रहा है आइपीएल - tennews.in: National News Portal

नोएडा के इस अस्पताल ने शुरू की खास पहल, कोरोना मरीजों को दिखाया जा रहा है आइपीएल

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। वही गौतम बुद्ध नगर में भी मरीजों का आंकड़ा 13000 को पार कर चुका है। वही नोएडा के यथार्थ अस्पताल ने कोरोना मरीजों के लिए एक खास पहल की शुरुआत की है।

अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना मरीजों को खास अनुभव प्रदान करने के लिए नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पताल में कोरोना मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहला टेरेस गार्डन विकसित किया गया है, जहां से खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जा सकता है

इस अस्पताल की आठवीं मंजिल पर बने टेरेस गार्डन में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जाता है। मरीजों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यह बेहद सराहनीय पहल है। मरीज भी अस्पताल में आईपीएल का लुफ्त उठा रहे हैं।

इसी के साथ साथ ताजा पाॅपकाॅर्न और लाइव पास्ता काउंटर स्थापित किया गया है। यहां कोविड मरीज खुले माहौल में आराम से आइपीएल का आनंद ले सकते हैं। जब कोरोना के मरीज अपने घरों से दूर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं तो उनके मनोरंजन का कोई जरिया नहीं है।

ऐसे में यथार्थ अस्पताल की ओर से सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। अस्पताल की तरफ से यह कोशिश की जा रही है कि जब आईपीएल शुरू हो चुका है तो इसके जरिए कोरोना की लड़ाई लड़ रहे लोगों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.