नोएडा : सरकार की गलत मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू ने निकला विरोध मार्च 

ROHIT SHARMA

सरकार की गलत मजदूर विरोधी नीतियों और श्रम विभाग व जिला प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण द्वारा कानूनों को लागू करवाने में की जा रही घोर अनियमितताओं और उदासीनता के चलते गौतमबुद्ध नगर में मजदूरों पर हो रहे दमन शोषण उत्पीड़न के खिलाफ आज सीटू ने विरोध मार्च निकाला |

आपको बता दे कि नोएडा में भारी संख्या में कारखाने और फैक्ट्रियां मौजूद है,लेकिन इनमें काम करने वाले मजदूरों की हालात बद से बदतर है,तमाम दावो के बाद भी श्रम कानून लागू नहीं होने के चलते काम करने वाले मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता है ,इन्ही समस्याओं को लेकर  मजदूर संगठन सीटू के नेतृत्व में सेक्टर 82 स्थित होजरी काम्प्लेक्स से सेक्टर 3 श्रम विभाग तक एक पैदल मार्च निकाला गया।

नोएडा सेक्टर 82 से पैदल मार्च निकालते ये लोग नोएडा स्थित अलग अलग कारखानों और फैक्ट्रीयों में काम करते हैं,लेकिन श्रम कानून लागू न होने के चलते यहाँ काम करने वाले मजदूरों का हक मारा जा रहा है,वहीं जिला प्रशासन और श्रम विभाग की उदासीनता के चलते काम करने वाले लोग परेशान हो रहें |

प्रदर्शन कर रहे सीटू कार्यकर्त्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा की सभी विभाग सही से काम करे , तो मजदूरों को उनका हक़ मिलता , लेकिन अधिकारीयों के उदासीन रवैये के चलते मजदूर परेशान हैं। जिसके चलते हुए सैकड़ो की तादात में सेमटेक्स डिजाईन प्रा0लि0 ए-36 हौजारी काॅम्पलेक्स फेस-2 नोएडा से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, पूनम देवी, रामस्वारथ के नेतृत्व में मजदूरों का पैदल लोंग मार्च उप श्रम आयुक्त कार्यालय सेक्टर 3 नोएडा पर पहुँचा ।

साथ ही उन्होंने कहा उप श्रम आयुक्त को इस मामले में ज्ञापन भी सौपा , जिससे मजदूरों का हक उन्हें मिल सके | गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा की काफी वर्षों से मजदूर अपने हक के लिए प्रदर्शन कर चूका है , लेकिन अधिकारीयों ने कोई भी माँगे पूरी नहीं की है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.