मंदिर के पुजारी द्वारा विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप
TEN NEWS NETWORK
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर के अंदर विवाहित महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
घटना थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर की है। सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर में एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में स्वामी कन्हैया नंद काफी दिनों से पुजारी के रूप में काम कर रहा था।
उन्होंने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह 9 जुलाई को अपनी देवरानी के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। इस बीच पुजारी ने उसे अपने कमरे में बुलाया तथा उसके साथ बलात्कार किया।
सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी पुजारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।