नोएडा विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में सैक्टर 27 बारात घर में सैकड़ो लोगो ने बीजेपी की सदस्य्ता ली

Lokesh Goswami Tennews

Galgotias Ad

आज नोएडा के सेक्टर 27 के बारात घर में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे नोएडा विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने बीजेपी की सदस्यता ली। नोएडा में लोकसभा चुनाव के बाद बूथों को ए बी और सी कैटेगरी में बांट कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।



सदस्यता प्रभारी बिजेंद्र नागर ने बताया कि नोएडा में कुल 590 बूथ है। जिसमे से 18 बूथ सी कैटेगरी के हैं। नोएडा का सेक्टर 27 बारात घर सी कैटेगरी बूथ है। जिसमें नोएडा विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधायक पंकज सिंह ने बताया कि निरंतर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कोशिश है कि 20 से 25% ज्यादा सदस्य बनाए। युवा मोर्चा बूथ कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलायेगा जिसमे सी कैटेगरी के बूथों पर फोकस दिया जायेगा।

साथ ही बताया कि 6 जुलाई से 11 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा पार्टी की तरफ से 20% ज्यादा सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रहता है। साल 2019 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने ए बी और सी कैटेगरी की बूथों को चिन्हित किया है। सी केटेगरी के बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगाया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.