उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर आरोपों में घिर गयी

NOIDA ROHIT SHARMA

उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर आरोपों में घिर गयी है । इस बार नोएडा पुलिस पर मंदिर से चोरी हुए सामान को बरामद करने के बेचने का आरोप है । इस मामले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों पर अब ऍफ़आईआर दर्ज की गयी है। आप को बता दे की मामला नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके के सेक्टर 126 में स्थित बाला जी मँदिर का जहां पर करीब करीब 3 लाख रूपये का सामान 14 नवम्बर 2013 में चोरी हुआ था । जिसकी शिकायत मँदिर के ट्रस्टी  ने थाना सेक्टर 39 पुलिस को दी । शिकायतकर्ता के  मुताबिक चोरी के बाद उन्होंने चोरी का मॉल एक कबाड़ी की दुकान से पुलिस को बरामद भी करा दिया था । मगर आरोप है की पुलिस ने इस मामलें में पहले चोरों को पकड़ने में लापरवाही की और उसके बाद चोरों को तो पुलिस ने एक चोर को  पकड़ कर जेल भेज दिया मगर जो चोरी का सामान बरामद हुआ था उसको पुलिस ने बेच दिया और चार्जशीट में माल बरामद नहीं दिखाया।इस मामलें के सामने आने के बाद शिकायत कर्ता बी पी शर्मा ने जिले के बड़े अधिकारियों से इस प्रकरण की शिकायत की मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई । उसके बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री से शिकायत की और मुख्यमंत्री दफ्तर से जाँच के आदेश भी हुए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला । करीब 2 सालों तक शिकायत कर्ता इस प्रकरण की जाँच की माँग को इधर से उधर भटकते रहे मगर कोई कार्यवाही नही हुई । जिसके बाद इस मामले को गौतमबुद्धनगर जिला न्यायलय में 156 (3) में केस डाला गया । जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब इस मामलें में थाना सेक्टर 39 के तत्कालीन इंस्पेक्टर  धर्मेंदर चौहान,सब इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार और हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह के खिलाफ चोरी का माल गायब करने की FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर फ़िलहाल थाना सेक्टर 39 में FIR दर्ज कर ली है । आपको बता दें की इस केस के आरोपी इन्स्पेक्टर धर्मेन्द्र चौहान अब प्रमोशन पाकर डिप्टी एस पी बन गए हैं। अब देखना होगा की FIR दर्ज होने के बाद इस केस में पुलिस आपने ही विभाग के पुलिस कर्मियों के खिलाफ किस तरह की कार्यवाही करती है

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=wXXtrOUCG_E&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.