राजस्थान कल्याण परिषद्, नोएडा द्वारा सैक्टर – 19 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

राजस्थान कल्याण परिषद्, नोएडा  द्वारा राजस्थान के सरदारशहर के श्री भँवरलाल दूगड़ आयुर्वेद विश्व भारती, गाँधी विद्या मन्दिर के सहयोग से चिकनगुनिया एवं डेंगू के उपचार हेतु निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आज सैक्टर – 12 सरस्वती शिशु मन्दिर तथा सैक्टर – 19 सनातन धर्म मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में श्री भँवरलाल दूगड़ आयूर्वेद विश्व भारती, गाँधी विद्या मंदिर के अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा बुखार से पीड़ित व बुखार के बाद अंगों में हो रहे दर्द व जकड़न वाले रोगियों को निदान, चिकित्सा एवं दवाएँ मुफ्त दी गयी। आज के दोनों शिविरों में 700 से अधिक रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ दी गई। आज के शिविर में उपस्तिथ राजस्थान कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों में अध्यक्ष आर सी बजाज, के एल बैद, जी पी केडिया, महेन्द्र शाह,आर पी सोनी,अनिल अग्रवाल,पवन शर्मा,विजय सोनी,एस एन पारीक,अरविन्द बैद,आर पी माहेश्वरी,अरविन्द सोनी, जि सी माहेश्वरी, एन के मालपानी, विक्रम अग्रवाल, जीवन जैन,निशु गुप्ता,संजय राठी,जुगलकिशोर भारती सहित कई अन्य सदस्य मोजूद रहे।

img_20161016_111649

shivir-2

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.