21 हजार आवासीय भूखण्ड आवाटीयों को हो रहा शोषण- नवाव सिंह नागर

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। बुधवार को जनहित मोर्चा की  एक कोर बैठक जिला संयोजक राजे कसाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह नवंबर 11 को दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित मोर्चा 27 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण पर विरोध प्रदर्शन करेगा, इसके लिए मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक आगामी 3 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में होगी जिसमें आंदोलन की व्यापक तैयार की रणनीति तैयार की जाएगी जिससे प्राधिकरण को जगाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा यमुना प्राधिकरण द्वारा 2009 में 21 हजार लोगों को आवासीय भूखण्ड आवंटि किए गए थे। जिनको 2013 में कब्जा देना था लेकिन अब 2016 बीत जाने पर कब्जा नहीं मिल पाया है। प्राधिकरण के पास जमीन ही नहीं है जबकि आवंटियों से लगातार किश्तें भी जा रही हैं, ब्याज वसूला जा रहा है विलम्ब होने पेनल्टी वसूली जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त मुआवजे के नाम 1330 प्रति मी अतिरिक्त वसूली की जा रही है। हमने प्राधिकरण से मांग की है कि आवंटियों को जल्द से जल्द भूखण्डों पर कब्जा दिलाया जाये तथा जब तक कब्जा न मिले तब ते के समय को शून्य काल घोषित किया जाये। इस समय के लिए कोई ब्याज न लिया जाए। जिन आवंटियों ने 2013 के किश्तों पर ब्याज दिया है उसको मूल धनराशि में समायोजित किया जाए तथा इस समयवधि के लिए प्राधिकरण 15 प्रतिशत की दर से लेट कब्जा देने के लिए आवंटियों को भरपाई के लिए दिया जाए। इसके अलावा बड़े भूखण्ड आवंटियों को छोटे भूखण्ड में परिवर्तन करने का विकल्प भी दिया जाना चाहिए।  आज की बैठक में नवाब सिंह नागर, राजे कसाना, मनोज कटारिया, उदयवीर यादव, दीपक वीग, अमित त्यागी, सुनिल नागर सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल बैठक में साकेश शर्मा ने कहा कि नोएडा ईकाई पिछले दिनों विद्युत के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल से मिली थी जिसमें विद्युत विभाग से सबंधित समस्याओं जिनमें सरचार्ज खत्म करने तथा विद्युत दरों में कमी करने व कुछ अन्य मामलों पर पत्र दिया था। जिसका उन्होंने लिखित जवाब भी दिया है। किन्तु कोई हल नहीं निकाला गया है। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द पश्चिमांचल विद्युत कार्यालय में मिलकर ज्ञापन पत्र देकर समस्याओं के हल की मांग करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.