राजन श्रीवास्तव ने 2000 बच्चों को कम्बल, जूट बैग और मच्छर दानी का वितरण किया

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नॉएडा और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्री राजन श्रीवास्त ने आर्दश प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-5 हरोला (नॉएडा) में 2000 बच्चों को कम्बल, जूट बैग और मच्छर दानी का वितरण किया| लोगो को ठंड से बचाने के लिए ये एक शुरुआत हैइस कार्यक्रम को लायंस क्लब नॉएडा शिवा और ओम विश्रांति ने भी पूर्ण रूप से सहयोग दिया| विद्यालय में उपस्थित प्रिंसिपल श्रीमती किरण बाला ने राजन जी के काम की बहुत सराहना की और कहा की राजन कुमार हमेशा बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं और उनके स्वस्थ्य की तरफ बहुत धयान देते हैं| राजन कुमार ने अपने इस अभियान की शुरुआत अपने जन्मदिन वाले दिन की और कहा की बच्चों की शुभकामनाये अर्जित करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है| वे अभी तक अलग अलग स्कूलों में 7000 से जयादा बच्चों को बैग, कोइल और मच्छर दानी वितरित कर चुके हैं राजन जी ने समाज के सभी ज़िम्मेदार नागरिकों को आगे आके लोगों की मदद करने को कहा उन्होंने ये भी कहा की कोई भी समाज में छोटा या बड़ा नहीं होता और हर कोई आगे आके लोगों की मदद कर सकता है | उपस्थित लोगों में श्रीमति ज्योति सक्सेना (ओम विश्रांति अध्यक्ष) श्री अंजनी कुमार,श्री संजीव गुप्ता( लायंस क्लब अध्यक्ष), श्री अलोक सिन्हा ,श्री संजीव माथुर, श्री आर के गुप्ता, श्री अशोक साहनी, श्री अशोक  सचदेवा, श्री अतुल नागपाल, श्री पी सी शर्मा, श्री नीरज भटनागर, श्री अनिल गुप्ता, श्री ओ पी गोगिया, श्री हर प्रकाश शर्मा, श्री जे पी शर्मा, श्री करुणेश शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री उपदेश श्रीवास्तव, श्री जी एस नेगी, सुमित्रा, संजय, अर्जुन आदि ने भी दिलो जान से काम में सहयोग दिया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.