नोएडा के छलेरा में ब्यूटीशियन की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके के  छलेरा गाँव स्थित  स्थित गली नंबर-1 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली ब्यूटीशियन की गला दबा कर प्रेमी ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी  पड़ोसियों ने पुलिस को दी  कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक विजेंद्र और ममता के बीच लड़ाई होती रही। विजेंद्र अक्सर उसे मारता-पीटता भी रहता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने देखा कि ममता के कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद मोके पर पहुची   सेक्टर-39 पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गयी है वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।  ये ब्यूटीशियन ममता की फोटो है जो अब इस दुनिया में नही है …. मृतक महिला मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी है और पिछले  दो वर्षों से छलेरा स्थित गली नंबर-1 में पूर्व प्रधान प्रेम चंद्र गौतम के घर में किराए पर रह रही थी। नॉएडा पुलिस के अधिकारियो ने बताया की  ममता के साथ उसका प्रेमी विजेंद्र सैनी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। विजेंद्र ड्राइविंग का काम करता है। रोजाना की तरह रविवार रात भी विजेंद्र ममता के साथ उसके घर पर मौजूद था।  तभी किसी  बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला की हत्या कर दी थी  …

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=WHyP4OlLyqc&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.