नोएडा वासियों ने मनाया रंगो का त्योहार, लोगो ने जमकर खेली होली

ROHIT SHARMA / TALIB KHAN

Galgotias Ad

नोएडा :– आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली को मनाया गया। रंगो के इस त्योहार को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग अंदाज़ में मनाया गया।

बुधवार रात होलिका को जलाने के बाद नोएडा में आज लोगों ने रंगों की होली खेली। होली के रंग में पूरा शहर रंगा हुआ है। अलग-अलग रंगों में रंगा शहर और भी खूबसूरत दिख रहा है।

बाजारों में रंगों की मस्ती के साथ होरियारों की धूम भी दिखने को मिल रही है। वहीं, पिचकारियों और हर्बल रंगों की खरीदारी जारी है। इसके साथ ही युवा होली सेलिब्रेशन के लिए रंगीन ड्रेस के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए चश्मा और फैंसी चीजों के साथ दिखा जा रहा है।

हर कोई त्यौहार को अपने अंदाज में मना रहा है। कई लोगो ने होली पर चावल, टेसू के फूल से बने रंग मंगवाए हैं, ताकि प्राकृतिक होली खेल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.