नोएडावासियों को मिलेगा सोमवार से गंगाजल, 19 दिनों से थी सप्लाई बंद
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा में 19 दिनों से गंगाजल नहीं आ रहा है, आपको बता दें कि 18 अक्टूबर से ही गंगाजल की सपलाई बंद है, नोएडावासी लगातार पानी की कमी से जूझ रहे हैं। अक्टूबर में तीन दिन तो नोएडा में स्टॉक किए गए गंगाजल से सप्लाई कर दी गई थी, लेकिन 21 अक्टूबर से गंगाजल की सप्लाई एकदम से बंद हो गई थी।
अब यूपी सिंचाई विभाग ने नोएडा अथॉरिटी को जानकारी देते हुए बताया है कि गंगनहर की सफाई के बाद अब रुढ़की से पानी छोड़ दिया है, लेकिन अभी पानी की मात्रा कम है। लेकिन 8 नवंबर के बाद अगले दो-तीन दिन में गंगाजल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
सिंचाई विभाग के अफसरों की मानें तो हर साल दिवाली से एक महीना पहले गंगनहर की सफाई शुरू हो जाती है, ऐसा ही कुछ इस साल अक्टूबर से शुरू किया गया था। इसी के चलते 18 अक्टूबर से नोएडा समेत दिल्ली और गाजियाबाद को गंगाजल की सपलाई रोक दी गई थी।
इसी के चलते गाजियाबाद में जीडीए की ओर से कौशाम्बी, वसुंधरा और इंदिरापुरम में पानी की सप्लाई बनाए रखने के लिए टैंकरों की मदद ली गई थी, नोएडा अथॉरिटी ने भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई की, दिल्ली में भी कई वैकल्पिक उपाय अपनाए गए थे।
वही दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही ग्रेनो में रहने वालों को पीने के लिए गंगाजल मिलने लगेगा, अच्छी बात यह है कि गंगाजल आने के बाद ग्रेनो को 6 घंटे नहीं दिन के 12 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी।
गंगाजल सप्लाई करने में आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। गाजियाबाद से लाकर गंगाजल की सप्लाई की जाएगी, सप्लाई के घंटे बढ़ने के साथ ही पानी की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि ग्रेनो के सभी 1 से लेकर 122 सेक्टर और 19 गांवों को गंगाजल की सप्लाई की जाएगी।