नोएडा में खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या, दिसम्बर में शुरू होंगे तीन अंडरपास, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में ट्रैफिक की समस्या अब जल्द खत्म होने वाली है। आपको बता दें कि नोएडा में तीन अंडरपास जल्द शुरू होने वाले है, इससे सिर्फ नोएडा ही नहीं दिल्ली-एनसीआर को फायदा मिलेगा।

140 करोड़ की लागत से बन रहे तीनों अंडरपास का काम 75 से 80 फीसद तक पूरा हो चुका है। नोएडा अथॉरिटी पहली बार पुशिंग तकनीक से अंडरपास तैयार करा रही है, अंडरपास बनने से आसपास के सेक्टर, गांव और मेट्रो ट्रेन के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

जानकारों के मुताबिक सेक्टर-142 में एडवंट इमारत के पास का अंडरपास का काम सबसे पहले शुरू हुआ था। यहां अंडरपास की लागत करीब 47 करोड़ रुपये आ रही है, यह चार लेन का होगा, इसकी लंबाई करीब 60 मीटर होगी।

इसके दोनों ओर अप्रोच रोड भी होगी, जो करीब 300 मीटर की होगी। यह सेक्टर-142 को सेक्टर-168 से जोड़ने का काम करेगा, इसका फायदा पास में ही बने मेट्रो लाइन मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

दूसरा अंडरपास कोंडली बांगर के पास बन रहा है, इस अंडरपास की लागत करीब 45 करोड़ होगी, अंडरपास चार लेन का होगा, इससे सेक्टर-148 के लोगों को फायदा मिलेगा, साथ ही आसपास के गांव और मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने वाले भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

झट्टा गांव के पास के अंडरपास की लागत करीब 46 करोड़ होगी. यह भी चार लेन का होगा. यह एक ओर से सेक्टर-146 और दूसरी ओर से सेक्टर-159 से जुड़ा होगा. इसके आसपास के सेक्टर-156 से 162 तक के लोग लाभांवित होंगे. यही नहीं, झट्टा, नलगढ़ा, कामबख्शपुर, बादौली, डेरी पंडित, डेरी गुर्जर, मोमनाथल, गढ़ी समस्तीपुर आदि गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.