नोएडा में बने फार्म हाउस में 3 युवतियों के साथ रात भर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया खुलासा

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

नोएडा में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, अपराधी लगातार अपराध की घटनाओं को बेफिक्र होकर अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस भी लगातार अपराध पर लगाम लगाने की भरपूर कोशिश कर रही है। हाल ही में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों के साथ हथियार की नोक पर रात भर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।


नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र के फार्महाउस में तीन युवतियों के साथ बीती रात गैंगरेप किया गया , जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

आपको बता दें कि नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र में कई अवैध फार्महाउस बने हुए हैं, जहां पर अश्लील पार्टियों का आयोजन होता है। पिछले महीने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने यहां चल रही रेव पार्टी में में छापा मारकर 192 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद भी यहां के फॉर्म हाउस संचालक बेखौफ होकर इस तरह की पार्टियां कर रहे हैं। यहां पर लड़कियों की सप्लाई की जाती है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के छपरौली गांव में बने फार्महाउस में बीती रात तीन महिलाओं के साथ गन पॉइंट पर 9 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग तीनों महिलाओं को ₹9000 में रात भर के लिए लाए थे। जहां पर आरोपितों ने बंदूक की नोक पर रात भर तीनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उनके साथ मार पिटाई भी की गई।

उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं की शिकायत पर थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आदि आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई और कामयाबी हासिल करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.