नोएडा पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार , चोरी के 11 वाहन किए बरामद

Rohit Sharma/ Talib Khan

NOIDA, (24/1/2019): गौतमबुद्ध नगर में हो रही वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वही नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है , जिनसे चोरी के 11 वाहन बरामद हुए है।

नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस देर शाम एफएनजी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी , अचानक से एक बाइक पर तीन सवार युवकों को रोकने की कोशिश की , लेकिन यह आरोपी नही रुके , जिसके बाद पुलिस ने इनका पीछा करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया ।



वही पुलिस द्वारा इन आरोपियो से गहन पूछताछ की , जिसमे पता चला कि ये शातिर वाहन चोर है , साथ ही जिस वाहन पर जा रहे थे वो भी चोरी का वाहन है । जिसके बाद उनसे कड़ी पूछताछ की तो आगे पता चला कि ये एक गिरोह है , जिसमे काफी लोग शामिल है । वही इन आरोपियों की निशानदेही पर एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी के 10 वाहन बरामद किए गए।

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि थाना फेस 3 पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी के 11 वाहन बरामद किए है । साथ ही इस गैंग में कबाड़ी भी शामिल है, जो चोरी के वाहन को खरीदता और उसके पार्ट निकालकर बेचता था ।

वही दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम कर्मवीर, विनय, राजकुमार और लम्बी है। ये गिरोह नोएडा और गाज़ियाबाद में सक्रिय है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.