*माँ घरों में रेकी करती थी, बच्चे देते थे चोरी की घटना को अंजाम, जानें पूरा मामला*
ABHISHEK SHARMA
नोएडा स्थित सेक्टर-27 के ई-ब्लॉक में 2 बच्चों को चोरी करते हुए एक युवक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिनमे से एक की उम्र 7 और दुसरे की 9 साल है। जब युवक दोनों बच्चों को चोरी करते हुए पकड़ा तो वह उन्हें लेकर सेक्टर-20 थाने पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चे बोले, “मेरी मां ने चोरी करने के लिए कहा है।
एक दिन पहले युवक ने एक महिला को घर की रेकी करते देखा था। उस दिन भी उनके घर से कुछ सामान चोरी हुए थे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता खाने के सामान की रेहड़ी लगाते हैं। मां आसपास के घरों में सामान चुराने के लिए भेजती थी।
सेक्टर-27 निवासी विवेक मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार दोपहर वे बैंक के काम से बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटे तो उन्हें घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। उसके अगले दिन यानी शनिवार की सुबह एक महिला उनके घर में ताकझांक कर रही थी। उन्होंने गेट खोला तो महिला ने कहा कि मेहंदी रचाने के लिए आई है। इससे पहले की महिला से कुछ और पूछते, इतने में वह रफूचक्कर हो गई।
शाम में घर से बाहर गए तो फिर उनके घर में चोरी हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे कील लगे एक पाइप से खिड़की से घर के अंदर से सामान निकाल रहे थे। उन्होंने अपने भाई की मदद से उन दोनों बच्चों को पकड़ लिया। सेक्टर-20 थाने के एसएचओ राजबीर सिंह का कहना है “बच्चों ने पूछताछ में बताया कि सेक्टर में ही बच्चों के पिता कचौड़ी की रेहड़ी लगाते हैं”। इनकी मां रेकी कर चोरी करने भेजती थी।