मिशन शक्ति के तहत नोएडा पुलिस ने 88 गॉवों में चलाया महिला जागरूकता अभियान, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण चलाया जा रहा है। वही इस कड़ी में आज नोएडा पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है।

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध पुष्पाजंलि के नेतृत्व में डीसीपी महिला सुरक्षा व उनकी टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर के 88 ग्रामों को चिन्हित किए है।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों के मुख्य चौराहों, मुख्य दीवारों, सार्वजिनक स्थानों, विद्यालयों की दीवारों आदि पर जागरूकता संदेश व हेल्पलाइन नंबर लिखवाने का कार्य ग्राम चिटहैरा से शुरू किया गया है तथा ग्राम बढ़पुरा,बील अकबरपुर में आज किया गया है।

इसी प्रकार आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोई भी महिला आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता ले सकती है। ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करने, उन तक पुलिस सहायता पहुंचाने व महिलाओं को उनके अधिकारों का ज्ञान कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार यह प्रयास कर रही है की जनपद के प्रत्येक घर में महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे व किसी भी प्रकार की घेरेलू हिंसा व मानसिक प्रताड़ना होने पर तुरंत पुलिस की मदद ले सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.