करवाचौथ त्यौहार को लेकर नोएडा में निशुल्क महेंदी का कार्यक्रम हुआ आयोजित , हज़ारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News

Galgotias Ad

चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर 55 में महेंदी का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों में महेंदी लगवाई | आपको बता दे की चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव सामाजिक कार्य करते रहे है | वही आज महिलाओं का त्यौहार करवा चौथ को लेकर चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क महेंदी लगवाने का कार्यक्रम आयोजन किया गया , जिसमे हज़ारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया |

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर उपस्थित लोगों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

दरअसल करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस दौरान वो पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं और रात को चाँद निकलने के बाद अपने व्रत को खोलती हैं. इसी के साथ सभी सुहागिनें 16 शृंगार से खुद को सजाती हैं और सज संवरकर छलनी से चांद की पूजा करती हैं| हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के लिए महिलाओं का सोलह शृंगार बहुत महत्व रखता है |

वही दूसरी तरफ इस त्यौहार को लेकर नोएडा के तमाम बाजार सज गए है | वही प्रमुख बाज़ारों में महिलाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है , महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.