क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ सम्पूर्ण नोएडा ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

Ten News Network

नोएडा :– भाजपा नोएडा महानगर द्वारा शहर के सभी मंडलों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को जनप्रतिनिधियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सुनी। मन की बात का कार्यक्रम नोएडा के हर बूथ पर रखा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने सुना।

 

इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ 437A, मॉडर्न महागुन, सेक्टर 78 में रहे और साथ ही पूर्व विधायक और नॉएडा प्रभारी मुंशी लाल गौतम बूथ 448, सेक्टर 116 में रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा अटल बिहारी वाजपायी मंडल के बूथ 307, सेक्टर 40 में रहे।

नोएडा विधायक पंकज सिंह दिन दयाल उपाध्याय मंडल के बूथ नो 320, अत्ता गाँव में रहे। महिला आयोग अध्यक्षा उत्तर प्रदेश श्रीमती विमला बाथम महाराणा प्रताप मंडल के बूथ नो 154, गिजोड़ साई प्लाज़ा में रहीं। अध्यक्ष कृषि अनुसंधान, उत्तर प्रदेश कैप्टन विकास गुप्ता सैनिक विहार मंडल के बूथ नो 327, सेक्टर 44 में रहे।

 

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता नॉएडा महानगर, सरस्वती शिशु मंडल के बूथ नो 101, सेक्टर 12 में रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल कृष्णा नगर मंडल के बूथ नो 127, छिज़ारसी गाँव में रहे।छेत्रिया मंत्री बिजेंद्रा नगर शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ नो 444, ककराला गाँव में रहे।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिल्खा सिंह को याद किया साथ ही आने वाले ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं, अपने एथलीट का मनोबल भी बढ़ाया। मोदी जी ने कहा “जब टैलेंट, डेडीकेशन, डिटरमिनेशन और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई चैंपियन बनता है |”

उन्होंने कहा “21 जून को वैक्सीन अभियान के अगले चरण की शुरुआत हुई और उसी दिन देश ने 86 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ़्त वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया और वो भी एक दिन में! इतनी बड़ी संख्या में भारत सरकार की तरफ से मुफ़्त वैक्सीनेशन और वो भी एक दिन में ! स्वाभाविक है, इसकी चर्चा भी खूब हुई है।

 

उन्होंने हमारे पूरे देश में 31 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवा लिया है उसकी भी चर्चा कारी साथ ही सभी को वैक्सीन लगाने और हर गाँव और शहर में सबको बताने को भी कहा कि भारत सरकार की तरफ से मुफ़्त वैक्सीन दी जा रही है और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए यह मुफ़्त वैक्सीनेशन है।

प्रधानमंत्री ने यह भी आग्रह किया की अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और ये झूठ फैलाने वाले लोगों को बार-बार समझाना चाहिये कि ऐसा नहीं होता है, इतने लोगों ने वैक्सीन ले लिया है कुछ नहीं होता है।

प्रधानमंत्री ने आज जल संरक्षण को भी देश सेवा का ही एक रूप माना और उसकी भी चर्चा करी साथ ही यह भी कहा कि पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो, उन्होंने आने वाले 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ और ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ मनाने को भी कहा और आज़ादी के 75 वर्ष का अमृत-महोत्सव को भी याद किया। उन्होंने कहा हमारा मंत्र होना चाहिए – इंडिया फर्स्ट हमारे हर फ़ैसले , हर निर्णय का आधार होना चाहिए।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.