नोएडा : 4 महीने बाद कोरोना से हुई महिला की मौत, मृतकों का आंकड़ा हुआ 467

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में 4 महीने बाद कोरोना से हुई एक महिला की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में हृदय, मधुमेह, हाइपरटेंशन व हाइपोथायराइड आदि बीमारियों से जूझ रही 76 वर्षीय महिला को भर्ती किया था।

 

वही भर्ती के दौरान मरीज का कोविड का टेस्ट किया, जिसमे मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड-19 जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार चल रहा था, लेकिन महिला की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 467 हो गई है।

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि हृदय संबंधित तकलीफ होने पर शहरी क्षेत्र की एक महिला को तीन दिन पहले फोर्टिस में लाया गया था। महिला को भर्ती करने से पहले कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 

महिला का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा था। वैक्सीन लगी थी या नहीं, इसकी जानकारी के लिए परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कोरोना से पहली मौत छह मई 2020 को हुई थी, जबकि अंतिम मामला 13 जून 2021 को सामने आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.