बिमटेक में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ओणम का त्यौहार

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में आज ओणम  का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बिमटेक कॉलेज में पढ़ने वाले अध्यापक ख़ास कर के छात्र एवं छात्राएं व केरल व साउथ इंडिया से हैं जो कि यहां पर आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।



कॉलेज की तरफ से आज ओणम का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ड्रम वादन के साथ की गई। वहीं कॉलेज के छात्र एवं अध्यापक केरल की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। कॉलेज में ओणम के त्यौहार का जश्न मनाने के दौरान सभी के चेहरों पर एक अलग चमक देखने को मिली।

वहीं, इस मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने केरल के सांस्कृतिक ओणम नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसको देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बिमटेक के डायरेक्टर डॉक्टर हरिवंश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां पर विभिन्न प्रकार की संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं। हर क्षेत्र का अपना एक अलग त्यौहार होता है। जिसको लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसी प्रकार ओणम केरल का प्रमुख त्यौहार माना जाता है और इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम की समाप्ति ओणम भोजन के साथ हुई।

आपको बता दें कि ओणम केरल का प्रमुख त्योहार है। इस बार यह त्योहार 1 से 13 सितंबर तक  मनाया गया था। इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस दिन लोग मंदिरों आदि में पूजा-अर्चना नहीं करते, घर में ही पूजा करते हैं। मान्यता है कि केरल में महाबली नाम का एक असुर राजा था, जिसके सम्मान में लोग ओणम पर्व मनाते हैं। लोग इसे फसल और उपज के लिए भी मनाते हैं।

इस दौरान सर्प नौका दौड़ के साथ कथकली नृत्य और गाना भी होता है।इस त्योहार के पहले 8 दिन फूलों की सजावट का कार्यक्रम चलता है। 9वें दिन हर घर में भगवान विष्णु की मूर्ति बनाई जाती है। रात को गणेशजी और श्रावण देवता की मूर्ति बनाई जाती है। बच्चे वामन अवतार के पूजन के गीत गाते हैं। मूर्तियों के सामने मंगलदीप जलाए जाते हैं। पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाता है।

Onam Celebrations at BIMTECH Greater NOIDA campus | Photo Highlights

Leave A Reply

Your email address will not be published.