OWING TO DEBT BURDEN NOIDA BUSINESSMAN COMMITTED SUICIDE BY JUMPING OFF AT MALL

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा के सेक्टर 18 सेंटर स्टेज मॉल की पांचवी मंजिल से कूद कर 42 वर्षीय अर्मेश गोयल ने की ख़ुदकुशी । अर्मेश गोयल  नोएडा के सेक्टर 37 का रहने वाला है ।पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मौत की वजह गृह क्लेश और अधिक कर्ज बताया । फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच सुरु की । ये है नोएडा के सेक्टर 18 का सेंटर स्टेज मॉल जिसकी पांचवी मंजिल से कूदकर अर्मेश गोयल ने ख़ुदकुशी कर ली पुलिस की सुरुवाती जाँच में आत्महत्या की वजह गृह क्लेश और कर्ज लग रहा है । लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पे जाँच की जा रही है और जाँच में जो भी निकल के आएगा उसी अनुसार कार्यवाही की जायेगी । वही सेंटर स्टेज मॉल में ख़ुदकुशी की इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर मॉल के कर्मचारियों से भी बात करेगी पुलिस क्यों की इससे पहले भी इस मॉल में कई सुसाइड हो चुके है। हालांकि अर्मेश गोयल क्या करते थे उन्होंने किससे कर्ज लिया था ग्रह क्लेश क्यों था पुलिस इन सभी बिंदुओं पे जाँच कर रही है। ताकि अर्मेश गोयल की ख़ुदकुशी की असली वजह पता चल सके । वही इस घटना के बाद अर्मेश के परिजनों से बात करने की कोशिश की तो परिजनों ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=bubHzuAr1Ms&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.