POLLUTION LEVEL AT NOIDA HAS STARTED TAKING HUMAN LIVES . AUTHORITIES SILENT
NOIDA ROHIT SHARMA
दीपावली के त्योहार के दौरान हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि कई दिनों से धुंध छायी हुई है वहीँ नॉएडा में इस बड़े प्रदुषण के चलते दीपावली के ही दिन एक अस्थमा के मरीज की जान भी चली गयी और पूरे मामले निजी अस्पतालों की लापरवाही भी सामने नजर आयी ,जिसके चलते एक हँसते खेलते परिवार में त्योहार के दिन मातम पसर गया. नॉएडा के सेक्टर 26 में रहने वाली 51 वर्षीय अंजू मित्तल अपने पति संजीव मित्तल के साथ रहती थी, अंजू अस्थमा की मरीज थी जिनका समय समय पर इलाज चलता था लेकिन दीपावली की रात जब हर को पटाखे जलाने और खुशियाँ मनाने में व्यस्त था ,तभी वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होने के चलते अंजू की तबियत ख़राब होने लगी ,जिस पर अंजू के पति संजीव ने पास ही मौजूद दो अलग अलग अस्पतालों कैलाश और अपोलो को डॉक्टर घर बुलाने के लिए फोन लगाया क्योंकि दो मंजिले में रहने वाली अंजू अधिक वजन के चलते नीचे उतरने में भी असमर्थ थी , लेकिन कोई भी डॉक्टर घर नही आया इस बार संजीव ने अपोलो से एम्बुलेंस मंगवाई लेकिन उसमें ना तो ऑक्सीजन ही मौजूद थी ना ही कोई ट्रेंड स्टाफ था जिसके चलते घर के पास में ही मौजूद अस्पताल में ले जाने से पहले ही अंजू की मौत हो गयी . पहले तो आतिशबाजी के चलते ख़राब हुए वातावरण और उसके बाद निजी अस्पतालों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते ख़ुशी के इस त्यौहार में एक घर में मौत का मातम पसर गया है ,इस घटना ने एक बार फिर समाज को शर्मशार तो जरूर कर ही दिया हैं वहीँ पुरे मामले में निजी अस्पतालों की तरफ से कोई भी अपना पक्ष रखने सामने नहीं आया .
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=smtahXp68x8&w=560&h=315]