PANKAJ SINGH MLA INAUGURATES PUBLIC HEALTH CENTRE IN NOIDA – RAIPUR @pksbjp
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
नॉएडा के सेक्टर 126 में स्थिति गांव रायपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक पंकज सिंह ने आज उद्धघाटन किया। जिसमें जिला अधिकारी एन.पी. सिंह, सी.एम.ओ. अनुराग भार्गव, समस्त गांव वासी मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा गांव वालो को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सकेंगी। वहीं गांव वासी भी इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से काफी खुश हैं। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सबको साथ लेकर इस नए स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन किया। पंकज सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर्स और नर्स से अपील की कि वह सब समय से आकर अपनी ड्यूटी दे और किसी भी पीड़ित को कोई परेशानी न हो ऐसा व्यवहार मरीज के साथ रखे मुझे आशा है कि आप सब मिलकर किसी गांव वासी को कोई दवाओं से लेकर चिकित्सा सम्बन्धी परेशानी नहीं होने देगें। जिला अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने कहा कि गांव में रहने वाले लोग गरीब परिवार पैसे के आभाव से इलाज नहीं करा पाते इसी परेशानी को नजर में रखते हुए आज इस केंद्र को खोला गया है। ऐसे ही तीन और स्वास्थ्य केंद्र जिला में खोले जाएगें जिनका मकसद सिर्फ ग्रामीण वासियों को अच्छी चिकित्सा संबंधी सुविधा मुहैया कराना हैं। जिससे गांव में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न आये। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों का मानना है। 2030तक भारत दुनिया का सबसे ऊंचा देश बनने जा रहा है। लेकिन हम धरातल पर स्वस्थ नहीं रहेगें तो हमारा देश आगे कैसे बढ़ेगा।