लॉक डाउन में गरीबों को खाना मुहैया करा रहे नोएडा विधायक पंकज सिंह

Pravendra Kumar Singh

Galgotias Ad

Noida (30/03/2020) : कोरोना वायरस के प्रकोप में इस वैश्विक महामारी को भारत ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है और पूरे देश को लॉक डाउन करने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत जरूरी सेवाओं की बहाली तय की गयी जिसमें सरकारी सेवाएं मीडिया सेवाएं और अस्पतालों की सेवाएं और खाने की राशन आदि की जरूरी सेवाओं की बहाली की गयी है।

लोकडाउन चलते मजदूर वर्ग का आदमी , दिहाड़ी पर काम करने वाला मजदूर सड़कों पर आने पर मजबूर हो गया है। क्योंकी उसपर खाने को कुछ नहीं है और अपने गंतव्य को जाने के अलावा उसके पास कोई और चारा नहीं था। तो लॉकडाउन में छूटी नौकरी में खाने की तलाश में भूखे लोगों को रास्तों में रोक कर खाना खिलाया गया।

जिसमें नोएडा के विधायक पंकज सिंह की भूमिका काफी अहम दिख रही है। नोएडा में रह रहे हर राज्य के मजदूर काम करते हैं। विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पर धीरे धीरे हर राज्य के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी और उनके व्हाट्सप्प नंबर पर जैसे मेसेजेस का अम्बार लग गया। कोई किसी राज्य का तो कोई किसी राज्य का व्यक्ति नोएडा के विधायक पंकज सिंह को लोग संपर्क करने लगे।

बीते दिन पंकज सिंह के सहयोग से चौड़ा गांव के गरीब लोगों में तथा झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों में भोजन आदि सामग्री का वितरण किया गया था और आज विधायक पंकज सिंह जी के कार्यालय पर नोएडा के अलग-अलग जगह से फोन एवं ट्विटर पर खाद्य सामग्री को लेकर सहायता मांगी गई, विधायक पंकज सिंह के निर्देशानुसार सभी जगह खाद्य सामग्री पहुंचा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.