नोएडा : विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर शहरवासियों ने दी बधाई , उज्जवल भविष्य की कामना

ROHIT SHARMA

नोएडा :– नोएडा विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया और विधायक पंकज सिंह के कार्यलय पर सुबह से शाम तक जन्मदिन पर बधाईयां देने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का तांता लगा रहा , नोएडा विधायक पंकज सिंह 41 वर्ष के हो गए है |

विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर मध्य रात्रि से सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का दौर शुरू हो गया और सोशल साईटों के साथ ही सुबह होने पर विधायक पंकज सिंह के कार्यलय पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके मित्रों का आना शुरू हो गया।

खासबात यह है की सुबह से मालाओं के साथ साफा बंधवाने का दौर शुरू हो गया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते हुए ना केवल उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बल्कि उनके द्वारा विधायक बनने के बाद किए गए कार्यों की भी सराहना की।

वही विधायक पंकज सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोनरवा के सभी पदाधिकारी , कोनरवा के अध्यक्ष पीएस जैन , नवरत्न फॉउण्डेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , नोफा संस्था के अध्यक्ष राजेश सहाय , नोएडा के समाजसेवक त्रिलोक शर्मा , बीजेपी पार्टी के नेता रवि कान्त मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग कार्यलय पर पहुंचे |

साथ ही नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलकात कर उज्जवल भविष्य की कामना की बल्कि उनके द्वारा विधायक बनने के बाद किए गए कार्यों की भी सराहना की। वही इस अवसर पर लोगों का कहना है की ये हमारा सौभाग्य है जो युवा हमारे नोएडा का विधायक है , जिन्होंने नोएडा शहर के विकास के लिए बहुत काम किया है |

वही दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने पंकज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी , साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

Leave A Reply

Your email address will not be published.