एनआरसी की सर्वे टीम समझ कर पिटाई करने वाला युवक जावेद गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के जारचा पुलिस ने छौलस गांव में एनआरसी की सर्वे टीम समझ कर आर्थिक गणना करने वाली टीम के साथ मारपीट के मामले में एक व्यक्ति जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

आर्थिक गणना पहुंची टीम के साथ जावेद ने मारपीट की थी। 18 फरवरी को टीम जावेद के घर आर्थिक गणना करने पहुंची थी। उस दौरान जावेद ने शोर मचा दिया और गांव के लोगों ने टीम को बंधक बना लिया था। टीम के साथ मारपीट की गई थी।

बाद में पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया था। इस मामले में जन सुविधा केंद्र के सुपरवाइजर राजसिंह ने जावेद सहित 50 लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट कराई थी। अंडर ट्रेनी आईपीएस राहुल भाटी ने बताया कि गांव के लोगों ने आर्थिक गणना की टीम को गलत समझ लिया गया था।

पुलिस जांच में टीम को बंधक बनाने का आरोप सही नहीं मिला। लिहाजा शांति भंग के आरोप में जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.