ग्रेटर नोएडा : पुलिस की गोली से घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश, एक फरार

Abhishek Sharma/Lokesh Goswami Tennews

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चमका देकर फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश 25000 रुपये का  इनामी है, जिसका नाम शिवांशु बताया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वो घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने इनामी बदमाश से बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

घायल बदमाश शिवांशु कार लूट के मामले में फरार चल रहा था।  दरअसल,  इसी साल 14-15 जनवरी को थाना दादरी क्षेत्र से सफेद रंग की एस क्रॉस गाड़ी नं0 UP 87L 7402 को लूट लिया था। गाड़ी राजू नाम का ड्राइवर चला रहा था।

इसी मामले में 17 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए थे। जिसमें ये दो बदमाश भागने में सफल रहे थे। फरार होने पर शिवांशु और इरशाद पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

अब मुठभेड़ में बदमाश शिवांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, 12 बोर एक खोखा कारतूस और ढेर सारे जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

हालंकि, इस दौरान उसका दूसरा साथी इरशाद अँधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जिसके लिए लगातार पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। पुलिस के अनुसार ये लोग बाइक से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में  थे। लेकिन दादरी पुलिस ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया।

पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवांशु घायल हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.