ग्रेटर नोएडा में वकील पर महिला पुलिसकर्मी से रेप का आरोप

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida : गौतम बुद्ध नगर  जनपद में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है क‍ि वकील और उसके दो दोस्‍तों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उससे रेप किया। वकील और उसके दोस्‍तों पर पीड़ि‍ता के अश्‍लील फोटो खींचने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जनपद के ग्रेटर नोएडा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी वकील मेरठ का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वकील और उसके दो दोस्तों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकाे बंधक बनाया और फिर उससे दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपियों ने महिला के अश्लील फोटो भी ले लिए।

करीब दो माह पहले महिला पुलिसकर्मी की शादी हो गई थी। आरोपी वकील अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने को कह रहा है। महिला पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत पहले पुलिस में दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटाखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बीटा 2 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है क‍ि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

एसपी देहात रणविजय सिंह का  कहना है कि न्यायालय के आदेश पर थाना बीटा-2 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मामले में पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस की जांच जारी है , जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा दी जाएगी।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.