यूपी के मुख्य सचिव ने जिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण, तीसरी लहर को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में आज यूपी के मुख्य सचिव और प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया, साथ ही महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह, गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ और जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ राकेश गुप्ता समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ राकेश गुप्ता से जानकारी माँगी, साथ ही समस्याओं के बारे में जाना।

राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बहुत सी समस्याओं का जल्द हल करने का निर्णय लिया है, साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आने वाली तीसरी लहर से पहले सभी व्यवस्था पूरी तरह ठीक होनी चाहिए, जिससे कोरोना महामारी से लड़ा जा सके।

राजेंद्र कुमार तिवारी ने मीडिया को बताया कि आज जिम्स अस्पताल में महत्वपूर्ण बैठक हुई, डॉक्टरों की कमी की समस्या प्राप्त हुई, कॉन्ट्रैक्ट बेस पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज जल्द ही ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में खोला जाएगा। तीसरी लहर से निपटने के लिए हमारी तरफ से सभी व्यवस्था पूरी हो चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि थर्ड वेव के मद्देनज़र जिम्स अस्पताल में जल्द ही ऑर्थोपेडिक और बच्चों के लिए स्पेशल हॉस्पिटल बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.