राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का 28 को आयोजन, 500 से अधिक महिलाएं होंगी जागरूक

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida (26/12/2019) : ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 28 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस मिशन से जुड़ी करीब 500 महिलाएं उपस्थित रहेंगी। इस योजना से जुड़ी वे भी महिलाएं होंगी जिन्होंने समाज के सामने सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश किया है। इन महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपने समूह के माध्यम से अपनी एक पहचान बनाई है।

प्रेरणा दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में इन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। वही आपको बता दें कि यह योजना पूरे देश में 2013 में प्रारंभ हुई और गौतम बुध नगर जिले में इंटेंसिव के रूप में 2018 में लागू की गई। स्वयं सहायता समूह 10 से 20 महिलाओं का एक अनौपचारिक संगठन जो अपनी जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के  तरीकों को खोजने के लिए एक साथ आना चुनते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – ग्रामीण विकास मंत्रालय का उददेश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्यधारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने  आजीविका-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की शुरूआत की थी। आजीविका-एनआरएलएम का मुख्य उददेश्य गरीब ग्रामीणों को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरंतर वद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पहुंच बनाना और उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। इसके लिए मंत्रालय को विश्व बैंक से आर्थिक सहायता मिलती है

इसे स्वशासित सहकर्मी नियंत्रित समान सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों और सामूहिक रूप से समान उद्देश्य की इच्छा रखने वाले के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। जिले में समूह गठन के लिए अलीगढ़ से आईसीईआरपी की टीम आती है। समूह गठन के पश्चात समूहों का बैंकों में खाता खुलवाया जाता है। योजना के तहत समूह गठन होने के बाद खाते में रिवाल्विंग फंड के रूप में ₹15000 की सहायता राशि दी जाती है। 6 महीने बाद यह राशि 1,10,000 रुपए सीआईएफ तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से प्रदान की जाती है।

जिले में अब तक 654 समूहों का गठन किया जा चुका है। 10 से 20 महिलाओं के समूह में एक अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पूरे समूह को संचालित करते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनपद की करीब 500 महिलाएं उपस्थित रहेंगी और इस योजना के बारे में प्रेरणा दिवस के मौके पर और जागरूकता व महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अनिल कुमार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। उनका कहना है कि समूह में आकर महिलाएं एकजुट होकर काम करती हैं और अपने आप को सशक्त बनाने की कोशिश करती हैं जिसमें सरकार द्वारा अलग-अलग स्तर पर धनराशि भी प्रदान की जाती है।  उन्होंने बताया कि समूह  को प्रदान की जाने वाली राशि महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल में ले सकती हैं बशर्ते पैसा लेने वाली महिलाओं को  यह राशि ब्याज रेट पर वापस करनी होती है।  मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हाल ही में आयोजित एक्सपो मार्ट में दो समूहों ने एग्जीबिशन में अपनी प्रदर्शनी लगाई थी। वही आने वाले समय में जिले की महिलाएं बनारस के विख्यात मेले में अपनी प्रदर्शनी लगायेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.