अभिभावकों के प्रदर्शन के मद्देनजर डी एम एन पी सिंह ने किया फीस वृद्धि मूल्यांकन कमेटी का गठन
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
गौतमबुद्धधनगर में पल्बिक स्कूलों के सेशन की शुरआत प्रोटेस्ट और विरोध प्रदशन साथ हुई है, स्कूल अलग-अलग है पर सभी का मुद्दा एक है, मनमाने तरीके से फीस को 50 परसेंट तक बढ़ा देने से जहां ग्रेटर नोएड़ा के मोर्डर्न पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स प्रदर्शन कर रहे है वही इस मुद्दे के चलते बच्चों की क्लास भी बंद हो गई है…जिले के जिलाधिकारी कार्यालय पर आज कई अभिभावक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से मिल कर भी की.जिलाधिकारी ने दिया भरोसा कहा टीम गठित कर कराऊंगा जाँच दोषी पाए जाने पे होगी कार्यवाही।
स्कूल के बाहर नारेबाजी करते अभिभावक अपने सारे काम छोड़ कर स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है और दूसरी तरफ स्कूल प्रशाशन ने दरबाजे पर ताला जड़ दिया है जिसके चलते बच्चों की क्लास भी नहीं लग पाई है….पिछले साल स्कूल की तरफ से अभिभवकों को एक नोटिस दिया गया था जिसमे हर साल फीस को 10 से 15 परसेंट बढ़ाने की बात कही गई थी पर इस साल अचानक 50 परसेंट फीस बढ़ा देने से परिजन नाराज है.
वही कुछ परिजन इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी से मिले, जिलाधिकारी एन पी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के अधीन एक कमिटी गठित की है जो उन स्कूलों जाँच करेगी जिनकी शिकायते मिल रही है… सीवीएससी के नियमों का पालन जो भी स्कूल करता नहीं मिलेगा उसकी शिकायत सीवीएससी से की जाएगी वही परिजनों मांग है कि जो जाँच कमिटी गठित हो उसमे पेरेंट्स एसोसिएशन के एक सदस्य को जगह मिलनी चाहिए


