कई राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले छुट्टी मनाने इटली रवाना हुए राहुल गांधी, विपक्ष के लिए बना चुनावी मुद्दा

Ten News Network

Galgotias Ad

New Delhi (30/12/2021): देश के कुछ राज्यों में 2022 के शुरुआत में हीं विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियां सत्ता पाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड मुख्य राज्य हैं जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले एक बार फिर से विपक्ष को कांग्रेस पार्टी को घेरने का मुद्दा मिल गया है।

दरअसल कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल अचानक विदेश दौरे पर निकल गए। जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है। आपको बता दें कि सदन के शीतकालीन सत्र के शुरुआत में भी राहुल गांधी देश में नहीं थे, जब देश में कृषि कानून लाया गया था तब भी राहुल गांधी देश से बाहर थे।

आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राहुल गांधी का देश से बाहर जाना विपक्ष के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। एक तरफ देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के केस मिलने से दहशत का माहौल है। लेकिन इस बीच राहुल गांधी का विदेश जाना कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है। राहुल गांधी ने कल सुबह 4 बजे कतर एयरवेज़ की फ्लाइट पकड़ी थी। उनकी ये फ्लाइट दोहा के रास्ते होकर इटली पहुंची है। जानकारी के अनुसार, राहुल अभी कुछ दिनों तक बाहर ही रहेंगे।

आपको बता दें कि जब विपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल पूछने लगा तब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी संक्षिप्त निजी दौरे पर हैं। बीजेपी और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।

आपको बता दें कि पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए जनवरी की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी पंजाब में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बड़ी रैली करने वाली थी। लेकिन अब राहुल गांधी देश से बाहर चले गए हैं तो उम्मीद लगाया जा रहा है कि शायद इस रैली को कांग्रेस पार्टी आधिकारिक तौर पर रद्द करने की घोषणा करेगी। चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी का विदेश जाना कहीं ना कहीं दर्शाता है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के दोबारा उत्थान के लिए सीरियस नहीं है, कांग्रेस पार्टी के पास अभी सबसे बड़ी चुनौती है पंजाब की सत्ता में वापसी।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस में काफी उथल-पुथल मची थी जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ नई पार्टी का ऐलान कर चुके हैं। बीजेपी कांग्रेस में गए नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पंजाब कांग्रेस में कलह देखने को मिली थी। जिसमें अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान के नेताओं के वजह से पंजाब कांग्रेस में फूट हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब इस तरह की परिस्थितियों से पार्टी गुजर रही है तब क्या राहुल गांधी को विदेश जाना जरूरी था।

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी विदेश गए हैं तब सवाल उठ रहे हैं इससे पहले 2020 के शुरुआत में वे नेपाल चले गए तब भी बड़ी चर्चा हुई थी। पीछले साल मानसून सत्र के दौरान भी वो सोनिया गांधी के इलाज के लिए अमेरिका में थे। इस दौरान मानसून सत्र चल रहा था। इसी दौरान देश में कृषि बिल पास हुआ था। आपको बतादें कि कई ऐसे मौकों पर राहुल गांधी जब विदेश गए तो देश के भीतर उनकी काफी फजीहत हुई थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले भी राहुल गांधी देश से बाहर चले गए थे जिसके बाद उनकी खुली जीप में बैठी एक फोटो वायरल हुई थी।

एक तरफ देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से दहशत का माहौल है। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी के लिए राहुल गांधी का विदेश जाना थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है। लेकिन विपक्ष के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है। जाहिर सी बात है कि विपक्ष इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरने की भरपूर कोशिश करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.