राहुल-प्रियंका गांधी समेत सात लोगों को मिली हाथरस जाने की अनुमति

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

हाथरस कांड को लेकर सियासत उफान पर है और दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी करीब 35 सांसदों के साथ निकले। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थी। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी है।

प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी है, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है।

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी की गाड़ी आगे बढ़ेगी। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के साथ हाथरस के लिए निकले थे। डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे।

अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नोएडा के ज्वाइंट सीपी लव कुमार डिप्टी, कमिश्नर रणविजय सिंह के साथ राहुल गांधी से बात की।

डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आवास पर तैनात पुलिसकर्मी अजय लल्लू को कहीं भी आने-जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है अजय लल्लू के आवास पर रात के बाद 1:00 बजे से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अजय कुमार लल्लू की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनाती किए गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.