ग्रेटर नोएडा में स्व. हुकुम सिंह की मूर्ति का राजनाथ सिंह ने किया अनावरण, कहा, “राष्ट्रविरोधी कार्य करने वाले को नहीं छोड़ेंगे”
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय हुकुम सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा, हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह सहित दर्जनों विधायक मौजूद रहे।
वहीं इससे पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नोएडा के डीएनडी फ्लाईवे पर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद रक्षा मंत्री ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए। जहां स्व. हुकुम सिंह की मूर्ती का अनावर किया।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ‘यदि कोई पाकिस्तान का नारा लगाएगा तो उसको हम छोड़ेंगे नहीं। साथ ही उन्होंने कहा यदि किसी भारतीय नागरिकता पर कोई सवाल उठेगा तो उसके हम साथ खड़े हैं लेकिन यदि कोई राष्ट्र विरोधी कार्य करता है तो उसे हम माफ नहीं करेंगे।
स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की मूर्ति का आज अनावरण किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में मूर्ति का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। जिसके बाद रक्षा मंत्री ने एक सभा को संबोधित किया।
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हुकुम सिंह के साथ बिताए हुए पलो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह बहुत शांत और जुझारू नेता थे। पार्टी में उनका एक अलग ओहदा था। मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया। उनको हमेशा भाई साहब कहकर बुलाता था।
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लोग तो सर्प को भी दूध पिलाते है जबकि पता है कि उसके डंसने से मौत हो जाती है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी भारतीय की नागरिकता पर सवाल उठा तो हम उसके साथ खड़े है लेकिन अगर कोई राष्ट्रविरोधी कार्य करता है तो उसे माफ नही किया जाएगा। किसी ने भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो उसको हम छोड़ेंगे नही।