राम मंदिर भूमि पूजन : नोएडा के मंदिरों में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, शहर हुआ राममय

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

 

नोएडा : अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के ऐतिहासिक क्षण की खुशी में महंत ओम भारती के सानिध्य में सेक्टर 82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी मन्दिर परिसर में भगवान राम एवं अन्य स्थापित देवताओं का विधिवत पूजन किया गया।

पूजन के उपरांत भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद आरती हुई। सायं को दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ, जिसमें 151 दीपों को प्रज्ज्वलित कर मन्दिर परिसर को सजाया गया। दीपों द्वारा जय श्रीराम लिखा गया। जय श्रीराम के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हम सभी की आध्यत्मिक चेतना के केंद्र बिंदु हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सदियों पुराने विवाद का पटाक्षेप हुआ और भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भूमिपूजन के ऐतिहासिक क्षण पर भारत समेत समूचा विश्व राममय हो गया है और हम सभी को इस गौरवशाली पल पर बहुत खुशी हो रही है।

रोम रोम में रमने वाले राम जन जन के हैं उन्हें किसी धर्म , जाति और सीमा के बंधन में नहीं बंधा जा सकता है। भगवान श्रीराम सांस्कृतिक, धार्मिक ,आध्यात्मिक चेतना के केंद्र हैं वह तो सबके हैं इसलिए सियासत नहीं होनी चाहिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.