दिल्ली से गाज़ियाबाद जाने वाला एक रास्ता खोला , किसानों के चलते किया था बॉर्डर बन्द , लोगों को मिलेगी राहत

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को 100 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। जितने दिनों से किसान आंदोलन सीमाओं पर चल रहा है उतने दिनों से दिल्ली की सिंघु, टीकरी और गाजीपुर सीमाएं पुलिस ने बंद कर रखी हैं।

 

 

हालांकि दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। आज सुबह यूपी गेट बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर की एक लेन खोल दी है। इससे अब दिल्ली से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने को बड़ी राहत मिली है।

 

 

आपको बता दें कि बीते 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके कारण गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बार्डर होकर ही जाना पड़ रहा था।

 

 

जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बार्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्‍ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।

 

 

आज सुबह पुलिस ने यूपी गेट पर दिल्‍ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाइओवर के एक लेन से बैरीयर हटा दिए। हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्‍ली की ओर जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा क्यों कि उस लेन पर बैरीयर अब भी बरकरार है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बार्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्‍वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रफिक का दबाव कम हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.