सचिन पायलट का डीएनडी पर जोरदार स्वागत, पायलट ने बिहार में कांग्रेस गठबंधन की जीत का किया दावा 

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक सचिन पायलट आज नोएडा पहुंचे। जहाँ डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था  को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला।

सचिन पायलट ने कहा उत्तर प्रदेश में जिस तरह कि फिलहाल व्यवस्था है, यहां कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। इसको देखते हुए लोग बदलाव देखना चाहेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार होगी हालांकि इससे सरकार तो नहीं बदलेगी लेकिन बदलाव का एक संदेश जरूर सरकार के कानों तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में दलबदल और सरकार के  झूठे वादों को अब जनता जान गई है। प्रदेश की क्या स्थिति है यह सभी लोग जानते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। उन्होंने बताया कि 2022 में कांग्रेस गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

वहीं बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के पक्ष में मजबूत लहर चल रही है, वहां की जनता पहली सरकारों के रवैये से तंग आ गयी है। जनता अब कामकाज का जवाब मांग रही है। जनता नौजवानों की सरकार को मौका देना चाहती है और बिहार में महागठबंधन का अच्छा प्रदर्शन रहेगा

उन्होंने बताया कि मैं मध्यप्रदेश भी दौरे पर गया था , वहां 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। दौरे के दौरान वहां यह पता चला कि हमारे उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी है और सभी सीट जीतने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उपचुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.