नोएडा : कोरोना से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के साथ , अरुण शर्मा का कोरोना मोचन मन्त्र भी है बेहद जरूरी

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Noida : कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग डरे हुए हैं, आते-जाते एकदूसरे को शक भरी निगाहों से देख रहे हैं। कोई छींक या खांस दे रहा है तो उससे दूर हट जाते हैं। बाजारों से सैनिटाइजर और मास्क गायब हो रहे हैं। आपको जरूरी सामान लेने या किसी न किसी बेहद जरूरी काम से एकबार के लिए ही सही लेकिन बाहर तो जाना पड़ेगा।

बाहर जाने के बाद यह तय नहीं रहता कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण कब और कितनी तीव्रता को होगा। लेकिन डर तो बना रहता है कि सब्जी लेने जाएं या उस दुकान से राशन का सामान ले जाएं, कहीं ऐसा न हो कि खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाएं।

कोरोना वायरस का खतरा अब बढ़ गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना के तीसरे स्टेज ने दस्तक दे दी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से 22 मार्च को पब्लिक कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है।

वहीं नोएडा के सेक्टर-74 में समाज सेवी , कवी और देशप्रेमी अरूण शर्मा का कहना है कि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी बीमारी से परेशान है। नोएडा में भी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4 पहुँच चुकी है। उन्होंने बताया कि अगर कोरोना वायरस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो इस मन्त्र को जरूर अपनाएं।

कोरोना मोचन यंत्र

खतरनाक वायरस है मित्रों, लापरवाही करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।

बरतो पूरी सावधानी पर, अफवाहों से डरो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

आँख नाक और मुँह पर अपने, बिलकुल हाथ धरो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

भीड़ भाड़ में मत जाना तुम, घर से काम करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

बड़े बुजुर्ग ना बाहर निकलें, घर पे आराम करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

साफ सफाई रखो हमेशा, हाथ बार बार धोना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

सामजिक हम सभी भारतीय, पर कुछ दिन एकला चलो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

देश विदेश में घूमके आये तो, स्वत: संगरोध करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

तन्ख्वाह देकर बाई की छुट्टी, खुद से काम करों ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

बाहर का ना भोजन खायें, घर में रोटी पोना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

प्रतिरोधी क्षमता करो विकसित , प्रतिदिन योग करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

करो खरीदारी जरुरत भर की, फालतू संग्रह करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

शेयरिंग केयरिंग नहीं रही अब, अपना ही टिफिन चखो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

डॉक्टर से ही टेस्ट कराना, ना चलेगा जादू टोना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

अरूण की मित्रोँ बात मानना, कोई भूल करो ना।
चलो दूर भगायें कोरोना।।

उपरोक्त मन्त्र का प्रतिदिन जाप करने के साथ तदनुरूप आचरण करने से तीन सप्ताह में कोरोना का नियन्त्रण निश्चित है यह उनका मानना है

Leave A Reply

Your email address will not be published.