दीपावली के पर्व पर गौतमबुद्ध नगर में देखने को मिला आग का कहर , एक दर्जन से ज्यादा हुई घटनाएं

दीपावली का त्यौहार लोग बडे धूमधाम से मना रहे थे, वही नोएडा व दादरी में जगह–जगह आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर दमकल विभाग आग बुझाने में लगा हुआ था।

 गौतमबुद्ध नगर में आग लगने की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं सामने आयी है । वही आग लगने के दौरन एक की मौत , एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है । वही दूसरी तरफ दीपावली के पर्व पर जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में जलने वालों की संख्या में इजाफा हुआ । 

वही जानकारी के अनुसार नोएडा के सैक्टर 78 में महागुण माइवुड सोसाइटी के टावर नंबर 06 के एबोनी फ्लैट नंबर 2100 में भीषण आग लग गई। जिसमे लाखो का सामान जल कर खाक हो गया। वही इस हादसे को लेकर निवासी का कहना है की सोसाइटी में फायर इक्यूमेंट काम नहीं कर रहे थे और सुरक्षा में तैनात गार्ड को आग बुझाने की ट्रेनिग न होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया  । 

महागुण सोसाइटी में आग लगने से लाखो का सामान जल कर खाक हो गया। वही इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दमकल विभाग के कर्मियों ने बड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.