शारदा विश्विद्यालय में अपने हीरो को देखने उमड़ी नेपाली भीड़
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI शारदा विश्विधालय में क्विज मेनिया का भारतीय संस्करण आज समाप्त हो गया। मॉडर्न स्कूल दिल्ली को विजेता घोषित किया गया।मॉडर्न स्कूल दिल्ली को काठमांडू में होने वाले फाइनल संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। दिसम्बर में आयोजित होनेवाले फाइनल में सभी सार्क देशों के प्रतियोगी भाग लेंगे। इससे पहले नेपाली फिल्मो के मशहूर अभिनेता राजेश हमाल का शारदा यूनिवर्सिटी मेंछात्रों द्धारा भव्य स्वागत किया गया। अपने सुपरस्टार को देखने के लिए कल सुबह से पुरे दिल्ली ऍन सी आर के लोगो का शारदा यूनिवर्सिटी मेंजमावड़ा लगा रहा। राजेश हमाल ने भी अपने प्रसंसको को निराश नहीं किया एवं लोगो के साथ फोटो, सेल्फी के साथ साथ डांस भी किया।आज नेपाली छात्रों का एक प्रतिनिधि दीक्षा भट्ट के नेतृत्व में राजेश हमाल से मिला तथा कार्यक्रम के लिए शारदा यूनिवर्सिटी को चयनकरने के लिए धन्यवाद् दिया। नेपाली छात्र अपने परंपरागत वेश भूषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। राजेश हमाल नेविश्विद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता को बधाई दिया तथा कहा की आपने हमारे छात्रों को घर से ज्यादा प्यार दिया है। अब इन्हें भारत अपनादूसरा घर लगने लगा है। राजेश ने शारदा यूनिवर्सिटी को एक भव्य विश्विद्यालय बताया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के भारतीय अनुभव कोभी साझा किया और बताया की कैसे कैसे रास्तो से चलकर उन्होंने यहाँ तक की ऊंचाई को छुआ। शारदा यूनिवर्सिटी के विदेश विभाग केनिदेशक अशोक दरयानी ने राजेश हमाल को ब्रांड अम्बेसडर बनने का आग्रह किया जिसे राजेश हमाल ने जल्दी ही जवाब देने का वादा किया।शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता, मार्केटिंग मेनेजर अनुज दुबे, अजेतक सिंह, कविता अय्यर इत्यादि उपस्थित थे।
— 