नोएडा में बदमाशों का आतंक , गार्ड को बंधक बना 35 लाख रूपये लुटे

ROHIT SHARMA / JITENDER SHARMA

नोएडा :–  नोएडा में बदमाशों का आतंक लगातार जारी है इस बार बदमाशों ने नोएडा सेक्टर 63 में एक बिल्डर कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाया। करीब 7 -8 बदमाशों ने रात में दफ्तर में घुसकर गार्डों को बंधक बनाया , उसके बाद करीब 35 लाख रूपये तिजोरी में रखे हुए उसको लूट कर ले गए |



इस डकैती से नोएडा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है । तस्वीरों में दिख रही यही वह बिल्डिंग है जिसमें महागुन बिल्डर का दफ्तर चलता है ।इसी दफ्तर में रात करीब 7 से 8 बदमाशों ने डकैती डाली और कंपनी के गार्डों को बंधक बना लिया ।कंपनी में रखी तिजोरी जिसमें करीब 35 लाख होना बताया जा रहे हैं उसको ले उड़े , हालांकि पुलिस अधिकारी मौके पर मामले की तहकीकात कर रहे हैं ।

इस मामले में जब मीडिया ने जानकारी करनी चाही तो एसपी क्राइम ने जानकारी ना होना बताया , साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी ने भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वही दूसरी तरफ इस घटना से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की अपराध कितनी चरम सीमा पर है |

फ़िलहाल अभी इस मामले में नोएडा पुलिस जाँच कर रही है , कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नोएडा पुलिस के सामने आए है | जिससे नोएडा पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है | वही इस मामले में नोएडा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है , जिससे इस मामले का खुलासा हो सके |

वही इस मामले में एसएसपी का कहना है की विगत रात्रि मे महागुन इण्डिया प्रा0लि0 सैक्टर 63 थाना फेस 3 क्षेत्र मे अज्ञात बदमाशो द्वारा तीन गार्डो को बंधक बनाकर, एक तिजोरी जिसमे करीब 34-35 लाख रूपये रखा होना बताया गया है, को लेकर फरार हो गये है। डकैती की धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.