ग्रेटर नोएडा में सामाजिक संगठनों ने कराया सामूहिक विवाह का आयोजन

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Greater Noida (14/02/19) : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 के कम्युनिटी सेंटर में आज सामुखिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह का आयोजन पिछले 3 वर्षों से ग्रेटर नोएडा की सामाजिक संस्थाएं मिलकर कराती आ रही है। सामूहिक विवाह का आयोजन 14 फरवरी के दिन ही कराया जाता है। अबकी बार 7 जोड़ों की शादी कराई गई। ग्रेटर नोएडा के सामाजिक संगठन मिलकर गरीब घरों की लड़कियों की शादी कराते हैं। शादी में भोजन की व्यवस्था भी की गई। दहेज़ के रूप में सामाजिक संगठनों ने लड़की के लिए बेड, सिलाई मशीन, वाशिंग इत्यादि सामान दान किए।



महिला शक्ति उत्थान मंडल की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह कराने की यह मुहीम 3 वर्ष पूर्व 2017 में शुरू की गई थी। जितने भी गरीब घर के लोग होते हैं उनकी शादी हम यहाँ पर धूमधाम से संपन्न कराते हैं। सामूहिक विआह को संपन्न कराने में ग्रेटर नोएडा की कई सामाजिक संस्थाएं अपना सहयोग देती हैं।

इनमे गायत्री परिवार, भगवान दास सेवा समिति, आर्ट ऑफ़ लिविंग ग्रेटर नोएडा, गोल्डन फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए, राघव टेंट हाउस, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, एक्टिव सिटीजन टीम, साई समिति, एवरग्रीन फेडरेशन, रोटरी क्लब ग्रीन व सुन्दर काण्ड मण्डली बीटा-2 शामिल हैं।

सामूहिक विवाह के दौरान दूल्हे-दुल्हन के परिजन भी मौजूद रहे। सभी के लिए कम्युनिटी सेंटर में खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। शादी के लिए स्टेज बनाया गया था जिसपर सातो जोड़े लाइन से बैठे हुए थे। सभी जोड़ों की जय माला भी कराई गई, जिसके बाद फेरों के लिए मंडप बनाए गए जहा पर सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग फेरे लेने की व्यवस्था कराई गई थी। रूपा गुप्ता ने बताया कि हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो निर्धनता के कारण बेटियों की शादी नहीं करा पाते हैं। बेटियां किसी के लिए बोझ न बने इसलिए सभी सामाजिक संगठन यह पुण्य का काम करते हैं। सामूहिक विवाह में जितने भी जोड़े शादी करना चाहें उतने लोग आ सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.