गन्ना किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन ग्रेटर न¨एडा ;सतेन्द्र सिंह

Galgotias Ad

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान और बंद चीनी मिलों को खोलने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले भर के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कमिटी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह डाढा ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सपा सरकार गंभीर नहीं है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। अभी तक चीनी मीलें चालू नहीं हो सकी हैं, जिससे किसानों को अपने गन्ने की फसल खेत में ही जलानी पड़ रही है। इस दौरान उपस्थित अजीत दौला ने कहा कि किसान अपना हक लेकर ही रहेंगे। किसानों की समस्याओं और मांगों को सरकार को पूरा करना ही होगा। गन्ना का मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों हालत लगातार दयनीय होती जा रही है। गन्ने में लागत अधिक आती है, जबकि किसानों को लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसलिए गन्ना किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.